{"_id":"69863e56a340dc2e860b7c9e","slug":"lodhar-players-hoisted-the-flag-of-victory-jind-news-c-199-1-jnd1010-148117-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लोधर के खिलाड़ियों ने गाड़ा जीत का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लोधर के खिलाड़ियों ने गाड़ा जीत का झंडा
Sat, 07 Feb 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
6जेएनडी19: प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
जींद। जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदकों की झड़ी लगा दी।
5 फरवरी को आयोजित स्पर्धा में स्कूल के बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 27 पदक अपने नाम किए। मुनीत बेरवाल डीपीई ने बताया कि जिला स्तरीय खेल एथेलेटिक के इवेंट आयोजित किए गए। मनीषा ने लॉन्ग जंप में, स्नेहा ने 400 मीटर, सुधा ने डिस्कस थ्रो, पलक ने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता।
मनीषा ने 200 मीटर, आंचल ने शॉट पुट में रजत पदक और अंकित ने हाई जंप, ललित ने 400 मीटर, साहिल ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। लड़कियों की रिले टीम मनीषा, स्नेहा, सुधा, मंजू ने रजत पदक जीता। 9वीं से 12वीं कक्षा के गु्रप में मोनिका ने लॉन्ग जंप एवं 400 मीटर, मीनू ने 200 मीटर, मुस्कान ने हाई जंप, अंजलि ने डिस्कस थ्रो, वंश ने लॉन्ग जंप , प्रतीक ने डिस्कस थ्रो एवं शॉट पुट में स्वर्ण पदक, नीशू ने 100 मीटर, काजल ने शॉट पुट में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
बॉक्स
प्राचार्य ने विजेताओं को पदक पहना कर सम्मानित किया
विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य बीके दत्त ने सभी खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी हर क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल के क्षेत्र में जींद में स्कूल अव्वल रहा। मुनीत बेरवाल डीपीई और एथलेटिक्स कोच श्रवण कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके परिश्रम से विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीते। इस मौके पर ईश्वर, बलिंद्र गिल, सतविंद्र श्योकंद, मनरूप, राजबीर, दिलबाग, नरेश, सरिता, सोनिया, कुमारी मन्नू , रामकुमार, राममेहर, राजेश मौजूद रहे।