फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lock of the assembly will open in 2024 with the key of JJP said Dushyant Chautala

Haryana: जजपा की नव संकल्प रैली, दुष्यंत चौटाला बोले- जजपा की चाबी से 2024 में खुलेगा विधानसभा का ताला

Mon, 03 Jul 2023 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 01:23 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपये से सड़कों का नेटवर्क बिछाया है। हर बूथ पर एक सखी नियुक्त होगी। 19 हजार बूथ योद्धाओं की नियुक्ति सितंबर तक की जाएगी।

विज्ञापन
Lock of the assembly will open in 2024 with the key of JJP said Dushyant Chautala
नई अनाजमंडी में आयोजित रैली में मंच पर मौजूद नेता एवं रैली में भाग लेते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा-जजपा गठबंधन को तोड़ने के लिए विपक्ष ने हरसंभव प्रयास किए ताकि वह सत्ता में हिस्सेदार न बन सकें, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हुए। 2024 के चुनाव में भी जजपा की चाबी से विधानसभा का ताला खुलेगा। ये बातें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को नई अनाज मंडी में जजपा की नव संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार में हिस्सेदारी के चलते सोनीपत लोकसभा में 1200 करोड़ रुपये से सड़कों का नेटवर्क बिछाया। खरखौदा में दुनिया का सबसे बड़ा मारुति मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जहां पर 10 हजार गाड़ियां बनाई जाएंगी और 12 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन नौकरियों में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हरियाणा के युवाओं की होगी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाना में हर साल बाढ़ से हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो जाती थी। सफीदों से लेकर पिल्लूखेड़ा, जुलाना, महम, नारनौंद, बुवानी खेड़ा, दादरी में हर साल अगर चार दिन बारिश हो जाती थी तो किसान की पूरे साल की फसल बर्बाद हो जाती थी। उन्होंने पहले साल 350 करोड़, दूसरे साल 500 करोड़ और इस वर्ष 1100 करोड़ रुपये दिए। इस बार बारिश के चलते किसी भी खेतों में पानी भरा हुआ नहीं दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाना से चंडीगढ़ का रास्ता तय करने में पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब 152डी के चलते यह रास्ता ढाई घंटे का हो गया है। हरियाणा में एक हजार गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी खुली हुई हैं। इसके अलावा गांवों में 500 तालाब बनाए गए हैं। 1400 तालाबों को सुधारने का काम चल रहा है और अगले साल तक 8 हजार तालाबों का काम पूरा हो जाएगा।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी का वोट प्रतिशत 17 से बढ़कर 51 और विधायकों की संख्या 10 से बढ़कर 46 होने में वक्त नहीं लगेगा। जजपा ने अगली जनसभा फरीदाबाद लोकसभा और फिर इनसो स्थापना दिवस का आयोजन हिसार में करने का एलान किया है।

कहा कि साढ़े चार साल पहले हमने पुरानी पार्टी इनेलो को सब कुछ सौंपते हुए प्रदेशवासियों के सहयोग से नई शुरुआत की और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर जजपा ने सरकार में हिस्सेदारी की। उन्होंने विश्वास जताया कि 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जजपा की उम्मीदों के अनुरूप बहुत अच्छा रहेगा।

जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि 2019 में जजपा को 17 प्रतिशत वोट मिले थे, जिससे दस विधायक बने। अबकी बार 51 प्रतिशत वोट मिलेंगे, जिससे दुष्यंत के नाम के आगे से डिप्टी शब्द हट जाएगा। सभी दस लोकसभा की सीटों पर भी जजपा उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे और दिल्ली में पहुंचेंगे।


उन्होंने कहा कि सितंबर तक सखी बूथ बनाया जाएगा और 19 हजार बूथ योद्धा तैयार किए जाएंगे। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, श्रम मंत्री अनूप धानक, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, केसी बांगड़, दिग्विजय चौटाला, जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भयाण, विधायक अमरजीत ढांडा, टिंकू नंबरदार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed