फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lock down, sales of lamps increase, jind

पीएम के संदेश पर बढ़ी दीये और मोमबत्ती की बिक्री

Sat, 04 Apr 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
lock down, sales of lamps increase, jind
बुडायन गांव में दीये खरीदने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : Jind
उचाना। रविवार को रात 9 बजे घर की लाइट बंद करके 9 मिनट तक मोमबत्ती, दीये, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने के पीएम के संदेश पर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। किराना की दुकानों पर मोमबत्ती और जो मिट्टी के मटके, दीये बनाते हैं उनके यहां दीये लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रामकिशन, सतबीर ने कहा कि आमतौर पर दिवाली पर ही दीयों की बिक्री होती थी। इस बार दिवाली की तरह लोग दीये लेने के लिए शुक्रवार से आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश के बाद लोग दीये लेने आ रहे हैं। किराना दुकानदार वेदप्रकाश ने कहा कि मोमबत्ती की बिक्री आम दिनों में बहुत कम होती थी। शुक्रवार से मोमबत्ती की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

महाराज अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश व निर्णय आमतौर पर आठ बजे आते थे। अंक विद्या के अनुसार आठ अंक यानी शनि से प्रभावित है। मगर इस बार उनका संदेश सुबह नौ बजे आया है। उन्होंने पांच अप्रैल को रात्रि 9 बजे से 9 मिनट का समय मांगा है। शर्मा ने बताया कि शनि का स्थान मंगल ने लिया है। अंक नौ सार्वभौमिक अंक है। इसलिए अब निर्णय मंगल से प्रभावित है। निश्चित रूप से लग्नेश व राशिपति मंगल का प्रभाव इन्हें विश्व शिखर पर स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed