फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lock down, help people, rashan, jind

संस्थाओं और पंचायतों ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

Wed, 01 Apr 2020 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
lock down, help people, rashan, jind
जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटने के लिए जाते लोग। - फोटो : Jind
उचाना। लॉकडाउन के दौरान शहर के सामाजिक संगठन जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं। राशन और भोजन के पैकेट जहां पता लगता है वहां जरूरतमंद परिवारों को देने उनके घर द्वार पर पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक टीमें बनाकर सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य सेवा कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

करसिंधु गांव में रुके 30 परिवारों को पंचायत की तरफ से भोजन वितरित किया गया। सत्यवान, बिट्टू खटकड़, रामनिवास खटकड़, नरेश ने कहा कि इन परिवारों को सुबह और शाम को भोजन वितरण पंचायत की तरफ से किया जाएगा। इन परिवारों के सदस्यों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इन परिवारों के सदस्यों को सैनिटाइजर भी दिए गए। नए बस स्टैंड के पास भगवान परशुराम धर्मशाला में भंडारा शुरू किया गया है। यहां पर जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है। हर रोज कोई न कोई समाज सेवी व्यक्ति अपनी तरफ से यहां भोजन का खर्च दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed