फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Locations fixed for rally and publicity material in Jind Vis area

Jind News: जींद विस क्षेत्र में रैली, प्रचार सामग्री लगाने के स्थान तय

Sat, 14 Sep 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Locations fixed for rally and publicity material in Jind Vis area
जींद। जींद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने बताया विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृत संकल्प है। जींद शहर में होर्डिंग लगाने के लिए 51 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जींद शहर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार, राजनीतिक पार्टियां निर्धारित किए गए 51 स्थानों पर ही प्रचार सामग्री चस्पा करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए चुनाव आयोग के जारी किए गए सुविधा एप पर आवेदन कर रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने जींद शहरी क्षेत्र में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाने के बारे में बताया कि डीआरडीए के सामने हुड्डा मार्केट में, पुराने बस स्टैंड के सामने कॉर्नर, जेडी-7 नजदीक अंडरपास, नरवाना रोड रजवाहा के पास, नेहरू पार्क, जाट धर्मशाला के सामने ग्रीन बेल्ट, ग्रीन बेल्ट गोहाना रोड, स्कीम नंबर छह ग्रीन बेल्ट गोहाना रोड नजदीक छोटू राम चौक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास रोड की तरफ, छोटूराम किसान कॉलेज के सामने, ग्रीन बेल्ट सफीदों रोड अर्बन एस्टेट साइड, सुभाष पार्क नजदीक कुंदन सिनेमा जींद, परशुराम चौक नजदीक सैनी धर्मशाला रोड की साइड, आरा रोड नजदीक गोशाला, ग्रीन बेल्ट डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के सामने, ग्रीन बेल्ट पूनिया अस्पताल, एमसी पार्क वार्ड नंबर 27 भिवानी रोड, सफीदों रोड अटल पार्क, लाला लाजपत राय चौक, तिकोना पार्क सुभाष चौक, ग्रीन बेल्ट चक्की मोड़, शहीद मदन लाल ढिंगड़ा चौक गोहाना-रोहतक रोड बाईपास समेत 51 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed