{"_id":"64cd3e69e65c68a6d2034fd4","slug":"live-cordially-help-the-needy-sadhvi-labdhi-prabha-jind-news-c-199-1-jnd1001-3634-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द से रहे, जरूरतमंद की मदद करें : साध्वी लब्धि प्रभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द से रहे, जरूरतमंद की मदद करें : साध्वी लब्धि प्रभा
Fri, 04 Aug 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। महापुरुष हमें प्रेम और सौहार्द से रहने का संदेश देते हैं। हमें जाति पात भूल कर इंसानियत का भाव रखना चाहिए। जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। ये बातें साधी लब्धि प्रभा ने मार्केट कमेटी के पास तुलसी चौक का उद्घाटन के बाद कहीं।
तुलसी चौक का उद्घाटन साध्वी लब्धि प्रभा ठाणे-3 के सान्निध्य में किया गया। नपा प्रधान विकास काला, अग्रवाल जनहित समिति संस्थापक रामनिवास करसिंधु, सुशील जैन, पूर्व प्रधान रामनिवास जैन, अमित जैन कापड़ो ने रिबॅन काट कर उद्घाटन किया। यहां मार्केट कमेटी की ओर से बनाई गई पेयजल की टंकी का नवीनीकरण पर भी तेरापंथ जैन समाज ने रुपये खर्च किए हैं। इस दौरान साध्वी लब्धि प्रभा ने कहा कि महापुरुषों के नाम से चौक, चौराहे बनने से उनके इतिहास के बारे में सबको पता लगता है। आचार्य तुलसी ने लोगों को जीओ और जीने दो, अहिंसा का संदेश दिया है। महापुरुषों के नाम से चौक, चौराहे बनने चाहिए ताकि उनकी याद वर्षों तक लोगों को रहे। जैन साधु, साध्वी निरंतर समाज को नशे, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आपस में प्रेम से रहने, सौहार्द बनाने का संदेश वो देते है। जात, पात, धर्म को भूलकर सबसे बड़ी इंसानियत होती है। जब हमें किसी घटना के बाद जरूरत होती है तो हमें ये नहीं देखते कि ये कौन सी जाति, धर्म का है। जो हमारी मदद करता है उसे हम भगवान का रूप मानते हैं। इसलिए हमें कभी भी जात, पात, धर्म की बातों को मन में नहीं रखना चाहिए। आपस में मिलकर रहना चाहिए। जितनी हो सकें एक-दूसरे की मदद जीवन में करनी चाहिए। इस मौके पर रमेश जैन, रायचंद जैन, नवीन जैन, सतपाल जैन, प्रेम जैन, दीपक पार्षद, सुरेश जैन, मनोज जैन, सुशील जैन, नरेंद्र कापड़ो मौजूद रहे।