{"_id":"699b48e0b405a04c0b03ab75","slug":"listened-to-mann-ki-baat-collectively-in-doomarkha-kalan-jind-news-c-199-1-jnd1010-148930-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डूमरखा कलां में मन की बात को सामूहिक रूप से सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डूमरखा कलां में मन की बात को सामूहिक रूप से सुना
Sun, 22 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
22जेएनडी22: गांव डूमरखां कलां में मन की बात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से बात करते हुए विधायक
नरवाना। गांव डूमरखा कलां में बूथ नंबर-दो पर रविवार को मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उचाना विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री उपस्थित रहे।
ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने हाल ही में देश में आयोजित एआई समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के बच्चे और युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नई तकनीकों को अपनाने और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही लगातार बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड के मामलों को लेकर लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी।
उन्होंने बैंक खातों के पासवर्ड समय-समय पर बदलने और केवाईसी अपडेट रखने की अपील की। अंगदान के विषय पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अंगदान किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। बोर्ड परीक्षाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि केवल अंकों से उनकी काबिलियत तय नहीं होती।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहकर आत्मविश्वास के साथ पेपर देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान गांव के सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीडीपीओ उचाना शमशेर सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र अत्री, पवन जांगड़ा, मनदीप जांगड़ा, नवीन गोयत, अजय सिंहमार, अभिषेक जांगड़ा, अमन जांगड़ा, बलिंदर जांगड़ा, सोनू शर्मा, संदीप जांगड़ा, जगरूप, विनोद राणा, लीला गोस्वामी मौजूद रहे।