जींद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जिला प्रधान जितेंद्र बैनीवाल की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हुई। बैठक में अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रधान रूपेंद्र गोयत ने बताया कि संघ ने मांग की है कि जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति की सभी विषयों की सूची जल्द से जल्द निकालकर स्कूल अलॉट किए जाएं। सभी अनावश्यक पोर्टल बंद किए जाएं। एसीपी मामलों, मेडिकल संबंधी मामले और एलटीसी से संबंधित सभी मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए। संघ ने 2011 बैच के साथियों की एफआईआर रद्द करने का भी प्रस्ताव रखा, जिन्हें निदेशक की ओर से क्लीन चिट मिल चुकी है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र से भी बातचीत की गई है। इस अवसर पर पिल्लूखेड़ा खंड प्रधान अजय यादव, अलेवा खंड प्रधान रामकेश, सफीदों खंड सचिव वेदप्रकाश, जुलाना खंड प्रधान राजेश चहल, जींद से अनिल घिमाना, मांगे राम मौजूद रहे।