{"_id":"6ac55bb173a4cec7470d306f","slug":"liquor-worth-50-lakh-seized-from-a-truck-following-a-blockade-on-152-d-jind-news-c-199-1-sroh1006-161623-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 152-डी पर नाकाबंदी कर ट्रक से 50 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 152-डी पर नाकाबंदी कर ट्रक से 50 लाख की शराब बरामद
विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी06-152डी के रास्ते पर पकड़ी गई शराब की खेप। संवाद
जींद। सीआईए स्टाफ ने 152-डी नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने ट्रक से रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की 40,828 बोतल और पव्वे बरामद किए हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक सवार मध्यप्रदेश के दतिया जिले के जोहरिया गांव निवासी निलेश और लखपत को गिरफ्तार किया है।
सीआईए टीम सोमवार रात सफीदों रोड पर 152-डी पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई है। यह खेप 152-डी के रास्ते राजस्थान की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने जामनी टोल से करीब 500 मीटर पहले हाईवे पर नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद अंबाला की तरफ से एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक साइड में रोक दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ट्रक की तलाशी ली गई तो उसकी पूरी बॉडी पर काले रंग का तिरपाल लगा हुआ था। पुलिस ने तिरपाल हटाकर अंदर जांच की तो शराब की पेटियां देखकर दंग रह गई। ट्रक में अलग-अलग ब्रांड की शराब की पेटियां भरी हुई थीं।
पुलिस के अनुसार, ट्रक से रॉयल स्टैग की 102 पेटियों में 1,224 बोतल, मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 100 पेटियों में 1,200 बोतल, रॉयल स्टैग की 500 पेटियों में 24 हजार पव्वे और मैकडॉवेल्स की 298 पेटियों में 14,304 पव्वे बरामद हुए। शराब से संबंधित लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए लेकिन आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सके।
प्लास्टिक दाने के फर्जी बिल की आड़ में तस्करी
पुलिस के मुताबिक, शराब को प्लास्टिक दाने के फर्जी बिल की आड़ में चंडीगढ़ से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। शराब की पेटियों पर बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग डिटेल और होलोग्राम संबंधी जानकारी को फाड़कर या मिटाकर तस्करी की जा रही थी।
अगस्त में भी पकड़ी थी अवैध 150 पेटी शराब
पुलिस ने अगस्त की शुरुआत में 150 पेटी करीब 7,200 पव्वे और 1,800 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। सदर थाना पुलिस नरवाना ने भी पिकअप गाड़ी से 150 पेटी अवैध शराब पकड़कर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।
पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं शराब की बड़ी खेप
2026 में फरवरी में जिले के धरौदी गांव के निकट टोहाना रोड पर सीआईए स्टाफ ने एक कंटेनर को पकड़ा था। उसमें से 470 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी और मामले में दो तस्कर अब्दुल खान व महेंद्र राठी को गिरफ्तार किया था। कंटेनर के माध्यम से पंजाब से हरियाणा में भारी मात्रा में शराब के खेप की आपूर्ति की जा रही थी। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर कंटेनर को पकड़ा था। 2025 में पुलिस ने पिकअप से शराब की अवैध 162 पेटियां बरामद कर पुट्ठी निवासी अमित उर्फ लांडा और हांसी जिला के गांव बड़छप्पर निवासी अजय को गिरफ्तार किया था। सूचना मिली थी कि एक बंद बॉडी बोलेरो पिकअप में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। पुलिस ने बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसमें 162 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई थी।
वर्जन
पुलिस ने 152-डी पर नाकाबंदी कर ट्रक से 40,828 बोतल-पव्वे शराब बरामद किए हैं। बरामद शराब को सील कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पिल्लूखेड़ा में एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। -ऋषभ सोढी, डीएसपी, जींद