{"_id":"6659030bf8cdab30d9065764","slug":"liquor-shops-will-be-allotted-through-e-tendering-on-june-1-jind-news-c-199-1-jnd1001-117766-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक जून को होगा शराब की दुकानों का ई-टेंडरिंग माध्यम से आबंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक जून को होगा शराब की दुकानों का ई-टेंडरिंग माध्यम से आबंटन
Fri, 31 May 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 31 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त विजय कौशिक ने बताया कि उप आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जिले में स्थित शराब की 50 जोन के लिए 100 दुकानों की ई-टेंडरिंग कर संबंधित व्यक्तियों को अलाॅट किया जाएगा। यह कार्य एक जून को सांय पांच बजे डीआरडीए के सभागार में होगा।
इसके लिए इच्छुक आवेदनकर्ता 31 मई को सुबह नौ बजे से एक जून को सांय चार बजे तक शराब की दुकानों के लिए ई-टेंडंरिंग के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते है। इसके बाद एक जून को ही सांय पांच बजे ई-टेंडर खोला जाएगा और नियमानुसार शराब की दुकानों का आबंटन किया जाएगा। उप आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जारी एक पत्र के माध्यम से दी गई जानकारी अनुसार जिले में शराब की बिक्री के लिए कुल 50 जोन में 100 दुकानों का आबंटन किया जाना है। यह प्रक्रिया ई-टेंडंरिंग के माध्यम से पूरी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। इसके लिए इच्छुक आवेदनकर्ता अपना ई-टेंडर भर सकता है। एक जून को सांय पांच बजे खोलकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।