{"_id":"628e7448ab1725372e566bf3","slug":"liquor-contracts-of-25-zones-sold-for-rs-44-crore-more-than-last-year-jind-news-rtk6477317164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 25 जोन के शराब ठेके पिछले वर्ष की तुलना में 44 करोड़ रुपये ज्यादा में बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 25 जोन के शराब ठेके पिछले वर्ष की तुलना में 44 करोड़ रुपये ज्यादा में बिके
विज्ञापन
जींद। जिले में मंगलवार को हुई 25 जोन के शराब ठेकों की बोली ने इस बार आबकारी विभाग को मोटा मुनाफा दिलाया है। इस वर्ष सभी जोन के शराब ठेके एक अरब 63 करोड़ एक लाख 73 हजार 323 रुपये के बिके, जबकि पिछले वर्ष यह शराब के ठेके 119 करोड़ में बिके थे। आबकारी विभाग को इन शराब के ठेकों को बेचने का लक्ष्य एक अरब 30 करोड़ 64 लाख 48 हजार रुपये का मिला था। ठेकेदारों द्वारा अधिक बोली लगाए जाने के बाद इस बार आबकारी विभाग को 44 करोड़ रुपये का अधिक मुनाफा हुआ है।
डीआरडीए हाल में मंगलवार सायं को एसडीएम मेजर गायत्री अहलावत व एईटीओ जयकिशन की मौजूदगी में ऑनलाइन शराब ठेकों की बोली पुलिस की मुस्तैदी में करवाई गई। इसमें जिले भर के ठेकेदारों ने शामिल होकर अपने-अपने जोन के ठेकों की बोली लगाई। इसके बाद सभी ठेकों की नीलामी शांतिपूर्वक हुई। इस बार बागड़ू खुर्द गांव का ठेका सबसे अधिक रेट में पांच करोड़ 25 लाख 55 हजार 525 रुपये में बिका तो सबसे कम रेट पर जुलाना बस अड्डे का शराब ठेका पांच करोड़ तीन लाख 11 हजार रुपये में बिका। आबकारी विभाग ने जिले में 25 जोन बनाए हैं। सभी जोन में चार-चार शराब ठेके हैं।
सरकारी की पॉलिसी बदलने पर हुआ लाभ
अब तक एल-13 के ठेकेदारों पर प्रतिबंध था कि वह एक ही स्थान से शराब उठाएंगे, लेकिन अब उनको स्वतंत्रा दी गई है कि पूरे प्रदेश में कहीं से भी शराब उठा सकते हैं। एल-13 को यह छूट मिलने के बाद इस वर्ष आबकारी विभाग को ज्यादा मुनाफा मिला।
विज्ञापन
बाक्स
एक अरब 63 करोड़ एक लाख 73 हजार 323 रुपये में बिके 25 जोन के शराब ठेके
इस बार जिले के 25 जोन के सभी 100 शराब ठेके पिछले वर्ष की तुलना में अधिक मुनाफे में विभाग द्वारा बेचे गए हैं। इस बार एक अरब 63 करोड़ एक लाख 73 हजार 323 रुपये में शराब के ठेके बेचे गए हैं। शराब ठेके बेचने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन करवाई गई।--जयकिशन एईटीओ।