फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lineman dies after coming into contact with high-tension line.

Jind News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

Sun, 17 May 2026 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 May 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies after coming into contact with high-tension line.
16जेएनडी34: नागरिक अस्पताल में डीएसपी से शव के पोस्टमार्टम करवाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद
जींद। पिल्लूखेड़ा के गांव भुरायण में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बिजली निगम के लाइनमैन खोखरी निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल के शवगृह के सामने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

खोखरी गांव निवासी विजेंद्र बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार को वह अपनी टीम के साथ गांव भुरायण में बिजली लाइन को ठीक करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक हाईटेंशन लाइन ने उसे अपनी ओर खींच लिया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे जिसके कारण विजेंद्र की जान चली गई।इस पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होने के साथ उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम अगले दिन टालने पर लगाया जाम
शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया तो गया लेकिन देर शाम करीब साढ़े छह बजे डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम अगले दिन करने की बात कही। इससे परिजन भड़क गए और उन्होंने शवगृह के सामने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई और पोस्टमार्टम तुरंत करवाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।


परिजनों से बातचीत की जा रही है और मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
- पूजा देवी, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।

16जेएनडी34: नागरिक अस्पताल में डीएसपी से शव के पोस्टमार्टम करवाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद

16जेएनडी34: नागरिक अस्पताल में डीएसपी से शव के पोस्टमार्टम करवाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद

16जेएनडी34: नागरिक अस्पताल में डीएसपी से शव के पोस्टमार्टम करवाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद

16जेएनडी34: नागरिक अस्पताल में डीएसपी से शव के पोस्टमार्टम करवाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed