फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Light drizzle increased the chill in the weather

Jind News: हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठिठुरन

Fri, 01 Dec 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle increased the chill in the weather
30जेएनडी36 : दोपहर बाद आसमान में छाए काले बादलों के पीछे छिपे सूर्य देव। संवाद
जींद। पश्चमी विक्षोभ के चलते वीरवार शाम को जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। आकाश में बादल छाए रहे। आकाश में छाए बादलों से बारिश के आसार बने रहे। इसके साथ ही मौसम ठिठुरन भरा हो गया। वीरवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बादलवाई भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

वीरवार को दिन का आगाज धुंध के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई और कुछ समय के लिए धूप निकली। इसके बाद मौसम बदलता गया और आसमान में बादल छाने लगे। शाम को कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ठंड बढ़ने से जिन किसानों की गेहूं एक महीने से ज्यादा बिजाई की हो गई, उनको काफी लाभ होगा। जो किसान फिलहाल गेहूं की बिजाई कर रहे हैं, उनका कार्य बाधित हो गया है।
विज्ञापन

पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि मौसम दो दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी। किसान पछेती गेहूं की किस्म बिजाई विशेषज्ञों से सलाह लेकर करें। जरूरत के हिसाब से फसलों की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed