फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Life imprisonment to the accused who called his friend home and killed him

Jind News: घर बुलाकर दोस्त की हत्या करने के दोषी को उम्रकैद

Sat, 29 Mar 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to the accused who called his friend home and killed him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बसवाना ने गांव निजामपुर में दोस्त को घर बुलाकर कहासुनी के बाद डंडे से हमला कर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

जींद के गांव लुदाना निवासी कमलजीत ने 11 नवंबर, 2020 को बराैदा थाना पुलिस को बताया था कि उनके भाई संदीप (31) की गांव निजामपुर निवासी ईश्वर के साथ दोस्ती थी। ईश्वर उनके भाई को 10 नवंबर, 2020 को अपने घर बुलाया था। दोनों गांव आसपास ही हैं। कमलजीत ने बताया था कि उनके भाई मजदूरी करते थे और ईश्वर भी उनके साथ काम करता था। ईश्वर ने उनके भाई को काम के सिलसिले में अपने घर बुलाया था। ईश्वर घर में अकेले रहता था। जब उनके भाई संदीप देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो वह उन्हें देखने के लिए ईश्वर के घर गया। उसने देखा कि ईश्वर के पड़ोसी के घर के बाहर उनके भाई संदीप लहूलुहान हालत में पड़े थे। उनके भाई की बेरहमी से पिटाई की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत मामले से पुलिस को अवगत कराया था। सूचना के बाद बरोदा थाना के तत्कालीन एएसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से सबूत भी जुटाए थे। पुलिस ने कमलजीत के बयान पर ईश्वर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सुनवाई के बाद एएसजे सरताज बसवाना ने ईश्वर को दोषी करार दिया। अदालत ने शनिवार को ईश्वर को उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed