फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   life imprisonment for killing a young man and throwing his body in the canal

युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने के दोषी को उम्रकैद

Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment for killing a young man and throwing his body in the canal
life imprisonment for killing a young man and throwing his body in the canal
युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के दोषी नरवाना के गांव सुंदरपुरा निवासी मुन्नी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने उम्रकैद और एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार 22 अगस्त 2016 को सदर थाना नरवाना में गांव सुंदरपुरा निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई मनदीप 21 अगस्त 2016 को अचानक घर से लापता हो गया। पुलिस ने उस समय अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। दो दिन के बाद मनदीप का शव मखंड हेड पर बरवाला ब्रांच में उतराता मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का ही मुन्नी उसके साथ रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते मुन्नी ने उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंका है। पुलिस ने मुन्नी के खिलाफ हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व अपहरण का मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को अदालत ने मुन्नी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed