फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Level three of Actet paper leak, test canceled

एचटेट लेवल तीन का पर्चा लीक, परीक्षा रद

Sun, 15 Nov 2015 12:21 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को आयोजित एचटेट लेवल-तीन (पीजीटी) का पर्चा लीक हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बेसिक प्रश्न पत्र की आंसर की बरामद हुई है। आंसर की को व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल पर भेजा गया था। इस मामले में दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र जींद से नहीं बल्कि बाहर से आउट हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आधा दर्जन मोबाइल और एक गाड़ी बरामद की है। इनके कब्जे से बरामद अंासर की को मूल पेपर से मिलान किया तो उनमें से अधिकतर प्रश्न हूबहू थे। पुलिस ने अंासर की को कब्जे में लेकर जांच के लिए शिक्षा विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन


 जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है। उधर बोर्ड ने मोबाइल फोन पर आंसर की पकड़े जाने के परीक्षा रद कर दी है। इस परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। हालांकि रविवार को होने वाली लेवल एक व दो की परीक्षा पूर्ववत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार एचटेट लेवल तीन की परीक्षा अपराह्न तीन बजे शुरू होनी थी। दोपहर में सूचना मिली कि राजकीय महिला कॅालेज के पास एक गाड़ी में दो युवक और एक महिला बैठी है, जिनके पास एचटेट की अंासर की है। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, लेकिन तब तक वे लोग वहां से निकल चुके थे।

 इसके बाद पुलिस ने शहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पेपर शुरू होने के कुछ समय पहले वही गाड़ी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास स्थित चक्की मोड़ के पास आकर खड़ी हो गई।

पुलिस वहां पहुंची तो युवक गाड़ी को भागने लगे। कुछ ही दूरी पर जाकर उन्होंने एक निर्माणाधीन कोठी के पास गाड़ी को रोक लिया। दोनों युवक गाड़ी से उतकर शौच करने का बहना बनाने लगे।

 इस दौरान पुलिस उनके पास ही खड़ी रही। इसी दौरान युवकों ने अपने पास मौजूद मोबाइल फोन को खाली प्लाट में उगी  झाड़ियों में फेंक दिया। ऐसे में पुलिस को शक हुआ और युवकों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया।
जांच में मिली आंसर की
पुलिस ने मोबाइल फोन को खंगाला तो एचटेट लेवल तीन के बेसिक प्रश्न पत्र के 90 सवालों की अंासर की बरामद हुई, जो व्हाटसएप के माध्यम से आई हुई थी।

 पुलिस ने इस अंासर की का मोतीलाल स्कूल के परीक्षा केंद्र पर मूल प्रश्नपत्र से मिलना किया तो सही पाया गया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान गांव उचाना निवासी संदीप और नरवाना के  सुभाष नगर निवासी अमित के रूप में हुई।

इनसे पूछताछ के आधार पर एक परीक्षा केंद्र के पास से नरवाना के ही मोरपत्ती निवासी रणधीर को भी गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

परीक्षा शुरू होने से पौन घंटे पहले मोबाइल पर आई आंसर की
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके पास अंासर की व्हाटसअप के जरिए आई है और पेपर शुरू होने से लगभग पौना घंटे ही पहले रिसीव हुई।

इसके बाद उन्होंने महिला परीक्षार्थियों को कागज पर अंसर की को नोट करवा दिया। एक महिला राजकीय महिला कॉलेज में, जबकि दूसरी महिला हिंदू कन्या महाविद्यालय में परीक्षा देने चली गई। परीक्षा खत्म होते ही पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

 डीसी व एसएसपी पहुंचे चौकी

परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद ही डीसी विनय सिंह तथा एसएसपी अभिषेक जोरवाल सिविल लाइन चौकी में पहुंचे। डीसी तथा एसपी ने हिरासत में लिए गए आरोपियों से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिली अंासर की को शिक्षा विभाग के पास जांच के लिए भेज दिया।

 एसआईटी का किया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसार रेंज के आई अनिल कुमार राव ने जींद के सिटी डीएसपी दिनेश यादव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने व्हाटसएप पर आए नंबर के आधार पर प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।
शीघ्र घोषित होगी आगामी तिथि
बोर्ड सेक्रेटरी पंकज ने बताया कि जींद के प्रशासन के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि एक बाहरी व्यक्ति से परीक्षा संचालित होने के दौरान प्रश्न-पत्र संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

जांच की गई तो प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि लेवल-3 परीक्षा प्रश्न पत्र निर्धारित समय से पूर्व अनाधिकृत रूप से किसी व्यक्ति के पास उपलब्ध था। इसलिए, 14 नवंबर की लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा को रद कर दिया गया है।


 इस परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि लेवल तीन की परीक्षा रद होने का असर 15 नवंबर को होने वाली लेवल-एक व लेवल-दो की परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा। दोनों परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी।

एचटेट लेवल तीन परीक्षा
1,37,868 परीक्षार्थी बैठे परीक्षा में
आज इनकी परीक्षा
प्राइमरी टीचर लेवल-1       सुबह: 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक
टीजीटी लेवल-2             दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed