फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Letter written to the Railway Minister regarding the use of railway land.

Jind News: रेलवे की जमीन के उपयोग के लिए रेल मंत्री को लिखा पत्र

Sat, 30 May 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Letter written to the Railway Minister regarding the use of railway land.
29जेएनडी28: माल गोदाम रोड के पास खाली जगह में पड़ा कचरा। कार्यकर्ता।
नरवाना। कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता कुमारी सैलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नरवाना रेलवे स्टेशन के पास स्थित खाली पड़ी रेलवे भूमि के जनहित में उपयोग की मांग की है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि नरवाना रेलवे स्टेशन के निकट पुराने माल गोदाम के पास लगभग दो एकड़ रेलवे भूमि लंबे समय से खाली पड़ी हुई है।
विज्ञापन

महिला नेता कहा कि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के आधुनिकीकरण और नवनिर्माण कार्य पूरा होने से स्टेशन की सुविधाओं और सौंदर्य में सुधार हुआ है, लेकिन निर्माण कार्य के मलबे को खाली भूमि पर डाल दिए जाने से वहां कूड़ा-कचरा जमा होने लगा है। इससे स्टेशन के आसपास गंदगी फैल रही है। इससे यात्रियों व स्थानीय लोगों के लिए असुविधा होती है।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि रेलवे की इस भूमि का जनहित में सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस स्थान पर हर्बल पार्क, सामुदायिक केंद्र, खेल मैदान या अस्पताल जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed