फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lessons learned to treat patients better

मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने की दी सीख

Sun, 16 Oct 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lessons learned to treat patients better
नागरिक अस्पताल में आयोजित वर्कशॉप में जागरूक करते हुए डॉ. राजेश भोला। - फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल में शनिवार को सीएमओ डॉ. मंजू कादियान व पीएमओ डॉ. जितेंद्र के निर्देश पर ई-उपचार, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें पीएमओ डॉ. जितेंद्र ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज को उपचार के लिए मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है। इस कार्य में कर्मियों को भी अपना सहयोग देना चाहिए। इसके अलावा ई-उपचार, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य हैं, जो समय पर न हो तो इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में हर स्वास्थ्यकर्मी का नैतिक फर्ज है कि वह इन कार्यों को महत्वता देते हुए जल्द से जल्द निपटाने का काम करें। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट को भी स्वास्थ्यकर्मी अलग-अलग डिस्पोज करें। अस्पताल को साफ रखने के लिए हर कर्मी अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझे और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। अस्पताल में आने वाले मरीज किसी भी कर्मी से कोई जानकारी या पूछताछ करता है तो उसे वह जानकारी उपलब्ध करवानी उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed