{"_id":"5f76306b8ebc3e9be601f8f1","slug":"laying-of-pipe-on-rohtak-road-will-be-completed-this-week-jind-news-rtk5762628188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक रोड पर पाइप डालने का काम इसी सप्ताह होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रोड पर पाइप डालने का काम इसी सप्ताह होगा पूरा
विज्ञापन
रोहतक रोड पर रास्ता बंद होने के कारण वाहनों को निकालने का प्रयास करते लोग।
- फोटो : Jind
अमरूत योजना के तहत शहर में डाली जा रही पाइप लाइन का एक बड़ा हिस्सा काम इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा। रोहतक रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर की पाइप लाइन का काम प्रगति पर है। फिलहाल मिनी बाईपास के नजदीक 100 मीटर का हिस्सा अभी बचा है, जो अगले सप्ताह पूरा हो जाएगा।
जानकारी के लिए रोहतक रोड पर एक साल से पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके चलते यहां के लोग व दुकानदार काफी परेशान हैं। वहीं रोहतक रोड से प्रतिदिन करीब 15 हजार वाहन निकलते हैं, जो परेशान रहते हैं। पिछले सप्ताह ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा सड़क को दोबारा बनाने के लिए पांच करोड़ 72 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसको 15 अक्तूबर के पास खोला जाएगा। टेंडर खुलने तक यहां पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही दोबारा सड़क बनाई जा सकेगी। यहां पर पाइल को डालने के लिए वीरवार को खुदाई का काम किया गया। इसके चलते रोहतक रोड से वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
तीन-चार दिन में पूरा होगा काम
यह काम जोरों पर चल रहा है। अगले तीन-चार दिन में पाइप डालने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मैनहोल व पाइप लाइन जोड़ने का काम बचेगा। इसके चलते सड़क का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह, एमई, जींद नगर परिषद।