{"_id":"61c60f9957dcf111963d3698","slug":"lawyers-suspended-work-jind-news-rtk633752667","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। लुधियाना अदालत में वीरवार को हुए बम ब्लास्ट व चार दिन पहले सिरसा में वकील के साथ पुलिसकर्मी द्वारा अदालत में की गई हाथापाई के विरोध में शुक्रवार को जींद अदालत में वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रामरुप चहल ने बताया कि वीरवार को लुधियाना अदालत परिसर में बम ब्लास्ट होने के कारण कई वकील घायल हो गए और कई लोगों की जान भी चली गई। उन्होंने कहा कि अदालत जैसी सुरक्षित जगह पर इतनी बड़ी वारदात होना पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सिरसा में चार दिन पहले किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी ने वकील के साथ बदतमीजी करते हुए हाथापाई की। ऐसे व्यवहार को वकील किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर व चैंबरों में वकीलों की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की थी, अगर वकीलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस प्रबंध नहीं किए गए तो वह आगामी समय में बड़ा आंदोलन करने का निर्णय भी ले सकते हैं।