फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Law and order situation in the state is completely ruined: Abhay

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट : अभय

Sat, 23 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Law and order situation in the state is completely ruined: Abhay
23जेएनडी33-ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित इनेलो की हलका स्तरीय बैठक में पहुंचे इनेलो राष्ट्रीयध्य
उचाना। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला उचाना की ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे। यहां आयोजित हलका स्तरीय मीटिंग में 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली चौधरी देवीलाल की जयंती समारोह को लेकर निमंत्रण दिया। अभय सिंह चौटाला ने उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों के सम्मान में बुढ़ापा पेंशन शुरू की। किसानों के हितों की आवाज उठाई और उनके लिए नीतियां बनाई। साथ ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए समान रूप से नीतियों को लागू किया। चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए इनेलो ने हमेशा किसान, मजदूर व आम वर्ग की आवाज को उठाया है और उनके हकों के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के सभी 90 हलकों में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर उन्हें रैली में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं। मीटिंग में पहुंची भारी भीड़ से यह दिखाई दे रहा है कि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा जिसके बाद इनेलो की सरकार बनेगी और भाजपा और कांग्रेस को जनता सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि ताऊ देवीलाल की नीतियों को आज पूरा हरियाणा याद कर रहा है और 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली में लोग पूरे जोश व उत्साह के साथ पहुंचेंगे। आज किसान, मजदूर, व्यापारी व आम वर्ग सभी भाजपा सरकार की कुनीतियों से परेशान है और अब इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed