फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lavish's model based on natural farming stood first

Jind News: प्राकतिक खेती पर बनाया लवीश का मॉडल रहा प्रथम

Thu, 24 Oct 2024 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lavish's model based on natural farming stood first
23जेएनडी11-अलग-अलग थीमों पर बनाए विद्यार्थियों के मॉडल का अवलोकन करते हुए। संवाद
नरवाना। एससीईआरटी और विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त निर्देशन की तरफ से राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बेलरखा में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके तहत यातायात और संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन, हेल्थ एंड हाइजीन और मैथमेटिकल मॉडलिंग विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 90 से ज्यादा मॉडल प्रदर्शित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन, प्रिंसिपल वजीर दलाल, प्रिंसिपल कृष्ण चहल, प्रिंसिपल वीरेंद्र मलिक, रविंदर मित्तल, असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश श्योकंद, प्राध्यापक संदीप श्योकंद ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में कक्षा छठी से 12 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य बलजीत गोयत ने बच्चों को विज्ञान को जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। इस दौरान प्राध्यापक हरदीप सिंह, सुनील कुमार, सुनील गोयल, किरण बाला, सुरेंद्र पूनिया व कपिल कुंडू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

यह रहे परिणाम

पहली थीम प्राकृतिक खेती पर दसवीं कक्षा के लवीश का मॉडल प्रथम रहा। यातायात और संचार थीम पर 11वीं कक्षा के अंशुल का मॉडल प्रथम रहा। संसाधन प्रबंधन थीम पर 10वीं कक्षा की जाह्नवी प्रथम रही। हेल्थ और हाइजीन थीम पर 12वीं कक्षा का भारत प्रथम रहा। मैथमेटिकल मॉडलिंग थीम पर 11वीं कक्षा का सागर प्रथम रहा। कचरा प्रबंधन थीम पर 12वीं की छात्रा प्रीति प्रथम और आपदा प्रबंधन पर 10वीं की दीपशिखा प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed