फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Launch of hydrogen train from Jind is a historic step to strengthen the resolve of self-reliant India: CM

जींद से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम : सीएम

Thu, 09 Jul 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Launch of hydrogen train from Jind is a historic step to strengthen the resolve of self-reliant India: CM
जींद। नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन हरियाणा के विकास की दिशा में नया अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा। वे जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय होगा। उन्होंने इसे आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि इसके अलावा पीएम मोदी प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। इससे आधारभूत ढांचे, परिवहन और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वह बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ पीएम मोदी के जींद में प्रस्तावित दौरे और जनसभा को लेकर रैली स्थल का दौरा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सीएम ने एकलव्य स्टेडियम व रेलवे जंक्शन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग मैराथन बैठक कर संगठनात्मक व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने नेताओं व पदाधिकारियों से वन-टू-वन बातचीत कर उनकी जिम्मेदारियां तय कीं और रैली को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बोले- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत
सीएम कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जींद से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को पीएम की जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगी पीएम की जनसभा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के आवागमन, पार्किंग और बैठने की व्यवस्था बेहतर होगी। यह जनसभा पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग ई-रिक्शा, बैटरी चालित वाहन, सीएनजी वाहन, साइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से रैली स्थल तक पहुंचें ताकि प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

---------
बैठक में रैली संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, सह संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, विधायक रामकुमार गौतम, विधायक योगेंद्र राणा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कमलेश ढांडा, कमल गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed