फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Last rehearsal of Kisan Tiranga Yatra in Jind 

जींद: स्वतंत्रता दिवस पर किसान निकालेंगे तिरंगा यात्रा, फाइनल रिहर्सल में महिलाओं ने चलाया ट्रैक्टर

Sun, 15 Aug 2021 12:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)।  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 Aug 2021 12:57 AM IST
सार

किसान नेता आजाद पालवां ने बताया कि इस यात्रा में करीब पांच हजार वाहन शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा को लेकर किसानों में पूरा उत्साह है।

विज्ञापन
Last rehearsal of Kisan Tiranga Yatra in Jind 
जींद में तिरंगा यात्रा की रिहर्सल करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आज जींद में निकाली जाने वाली किसान तिरंगा यात्रा की अंतिम रिहर्सल कल की गई। नए बस स्टैंड के पास किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। यहां लाइन में किसानों ने अपने ट्रैक्टर लगाए। ट्रैक्टर पर तिरंगा के साथ भाकियू के झंडे भी लगाए हुए थे। सबसे आगे देशभक्ति के गीतों वाली गाड़ी चली।

विज्ञापन


किसान नेता आजाद पालवां ने बताया कि इस यात्रा में करीब पांच हजार वाहन शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा को लेकर किसानों में पूरा उत्साह है। हलके के सभी गांवों के दौरे किए जा चुके है। किसान तिरंगा, भाकियू का झंडा अपने-अपने वाहनों पर लगाकर आएंगे। युवा, पुरुष और महिलाएं यात्रा में पहुंचेंगी।
विज्ञापन



जींद में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर छाए विवाद के बादल छंट गए हैं। जींद में न तो मंत्री ध्वजारोहण के लिए आएंगे और न ही किसान विरोध करेंगे। हालांकि आंदोलनरत किसान शहर की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे, लेकिन मंत्री के नहीं आने की सूरत में विरोध का कोई कार्यक्रम नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते आठ महीने से कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने सरकार के किसी भी मंत्री व भाजपा-जजपा नेता द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने पर विरोध करने का एलान किया हुआ है। इसके तहत किसान जिला मुख्यालय पर चार बार विरोध प्रदर्शन कर भी चुके हैं। पहले विरोध कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जींद के नागरिक अस्पताल में आने पर किया गया था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जींद में आने की सूचना पर भी किसानों ने विरोध किया था।


करीब एक महीना पहले प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में पहुंचे नेताओं का विरोध किया और अब चार अगस्त को जींद में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंचे भाजपा विधायकों का विरोध करने भी किसान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। ऐसे में किसानों ने एक बार फिर एलान किया था कि यदि 15 अगस्त पर कोई मंत्री जींद में आता है तो उसका विरोध किया जाएगा। हालांकि किसानों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोई व्यवधान डालने की बात नहीं कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed