फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lapata, former head of the jobless association, came out to visit the house

घर से घूमने के लिए निकले आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लापाता

Sun, 02 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lapata, former head of the jobless association, came out to visit the house
बलबीर सिंह। - फोटो : Jind
आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बलबीर के लापता होने पर आढ़तियों ने प्रधान राजपाल के नेतृत्व में बैठक की। बैठक के बाद आढ़ती जुलाना थाना परिसर पहुंचे और थाना प्रभारी से इस मामले में कार्रवाई तेज करने की मांग की। आढ़तियों ने आशंका जताई कि पूर्व प्रधान का किसी ने अपहरण कर लिया है। थाना प्रभारी ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि प्रधान का जल्द ही पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के लिए आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बलबीर शुक्रवार को अचानक लापता हो गए। वह शुक्रवार को खाना खाकर घर से घूमने के लिए निकले हुए थे, मगर लौटकर नहीं आए। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बलबीर की खोजबीन शुरू कर दी है । इसी मामले में रविवार को जुलाना की नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने बैठक की और जुलाना थाना प्रभारी से मिलकर मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कई पदों पर रह चुके हैं बलबीर सिंह
बलबीर सिंह मूलरूप से नंदगढ़ गांव के रहने वाले हैं। वे जुलाना ब्लॉक समिति के चेयरमैन, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान तथा जिला दूरसंचार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। फिलहाल यह जुलाना अनाज मंडी में आढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed