फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Language lab to be built in model culture school

मॉडल संस्कृति स्कूलों में बनेगी भाषा की प्रयोगशाला

Tue, 20 Jul 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Language lab to be built in model culture school
नगूरां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का फोटो, जिसमें लैंग्वेज लैब स्थापित की जानी है। स? - फोटो : Jind
राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की भाषा पर मजबूत पकड़ हो, इसके लिए स्कूलों में भाषा की प्रयोगशाला (लैंग्वेज लैब) बनाई जाएगी। इस लैब में विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत भाषा पर पकड़ बनाने के लिए लेक्चर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यहां के स्मार्ट क्लास रूम में बनने वाली लैब में विद्यार्थी हेड फोन लगाकर ऑनलाइन लेक्चर सुन सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को भाषा ज्ञान लेने में आसानी होगी। स्कूलों में तैयार होने वाली लैब में 20-20 कंप्यूटर सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। लैब में एक साथ 20 विद्यार्थी बैठकर अपनी रुचि के अनुसार भाषा का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। लैब में सभी भाषाएं विद्यार्थियों को ऑनलाइन लेक्चर के माध्यम से सिखाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को होगा फायदा
राजकीय स्कूल में आने वाले ज्यादातर विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र से होते हैं। इस वजह से उनकी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ कमजोर होती है। अंग्रेेजी भाषा का ज्ञान कम होने पर विद्यार्थी में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। ऐसे में विद्यार्थी प्रतियोगिता में पिछड़ जाते हैं। इतना ही नहीं कई विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं, जिनकी हिंदी भाषा पर पकड़ कम होती है। विद्यार्थी स्कूल में बोलते समय जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, उनमेें ज्यादातर शब्दों का गलत उच्चारण करते हैं। इसलिए विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से लैंग्वेज लैब का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास
मॉडल संस्कृति स्कूल में लैंग्वेज लैब बनाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न भाषाओं पर अपनी पकड़ बनाने में आसानी होगी, जिससे विद्यार्थियों में आत्म विश्वास बढ़ेगा। वह प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। यह शिक्षा विभाग का सराहनीय कदम है। इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा।
- सुनीता शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed