{"_id":"66f9b0b0ffde0f0050018364","slug":"lakshmi-had-hidden-the-suicide-note-in-the-lunch-box-by-taking-a-photo-from-her-mobile-jind-news-c-199-1-sroh1009-123735-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लक्ष्मी ने मोबाइल से फोटो खींचकर लंच बॉक्स में छुपाया था सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लक्ष्मी ने मोबाइल से फोटो खींचकर लंच बॉक्स में छुपाया था सुसाइड नोट
Mon, 30 Sep 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी22: लक्ष्मी उपचार के दौरान वीडियो में बयान देते हुए। सोशल मीडिया
सफीदों। भुसलाना गांव में कार्यरत महिला स्वास्थ्यकर्मी ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा था। इसकी फोटो खींचकर मोबाइल में रख ली और उसके बाद उसे लंच बॉक्स में छिपा दिया। पुलिस ने बाद में उसे बरामद कर लिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सूचना सहायक प्रदीप, को ऑर्डिनेटर जगदीश तथा आशा वर्कर बानो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गांव दालमवाला निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी एमपीएचडब्ल्यू के रूप में गांव भुसलाना में तैनात थी। कुछ दिनों से उनकी पत्नी परेशान चल रही थी। जब उसने पूछा तो पत्नी ने बताया कि भुसलाना हेल्थ सब सेंटर का स्टाफ उन्हें परेशान करता है। आशा वर्कर बानो उनकी बात नहीं मानती है। इसकी शिकायत उसने एसएमओ को भी की थी। विभाग का सूचना सहायक प्रदीप तथा को ऑर्डिनेटर जगदीश उनकी पत्नी पर बुरी नजर बनाए हुए थे। प्रदीप उनकी पत्नी को दोस्ती के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपी उनकी पत्नी पर झूठे बिलों पर साइन करने के लिए दबाव बना रहे थे। अगर वह उनकी बात नहीं मानती थी तो तीनों मिलकर मेडिकल ऑफिसर को उसकी झूठी शिकायत करते थे। इसके चलते उनकी पत्नी लक्ष्मी ने 27 सितंबर को ड्यूटी पर ही तीनों आरोपियों से परेशान होकर जहर निगल लिया। उसको शहर के नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया। जहां से वह पानीपत के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें तीनों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया है।
बाक्स
वर्ष 2022 में लगी थी नौकरी
महिला स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्मी वर्ष 2022 में स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर तैनात हुई थी। फरवरी में ही उसका तबादला भुसलाना सब सेंटर में हुआ था। वहां पर ज्वाइन करने के साथ ही तीनों उसे परेशान करने लगे थे। महिला स्वास्थ्य कर्मी ने जहरीला पदार्थ निगलने से पहले सुसाइड नोट लिखकर मोबाइल में फोटो ली और आरोपी प्रदीप के पास भी भेजी। इसके बाद सुसाइड नोट को लंच बाक्स में रख दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान पूछताछ में महिला स्वास्थ्य कर्मी ने वीडियो बनवाकर यह जानकारी दी, ताकि कोई तथ्यों के साथ छेड़छाड़ न कर सके।
विज्ञापन
बाक्स
पुलिस ने महिला स्वास्थ्यकर्मी के पति राममेहर की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के सूचना सहायक प्रदीप, को ऑर्डिनटेर जगदीश तथा आशा वर्कर बानो के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -विनोद कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना, सफीदों।
फोटो कैप्शन
29जेएनडी 22: लक्ष्मी उपचार के दौरान वीडियो में बयान देती हुई। स्रोत : सोशल मीडिया