फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ladthar lrave party, blame virendra singh

चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा में आए लाठर छोड़ेंगे पार्टी

Fri, 24 Jun 2016 12:58 AM IST
jind
jind Updated Fri, 24 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
ladthar lrave party, blame virendra singh
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर। - फोटो : bureau

विज्ञापन
 प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सत्यनारायण लाठर ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपना भाव बढ़ा लिया और केंद्र में वजीर बन गए हैं। खुद की पत्नी को विधायक बनवा दिया, लेकिन उनके साथ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायकों व अन्य नेताओं का कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे उनकी अनदेखी हो रही है। 25 जून को जुलाना में होने वाले सर्वजातीय सम्मेलन में वे बीजेपी छोड़ने व भविष्य को लेकर फैसला करेंगे।


इस सम्मेलन के मुख्यातिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा होंगे। सत्यनारायण लाठर बृहस्पतिवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सफाई अभियान, योग की ही बात हो रही है। प्रदेश में विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगाई। पढ़ी-लिखी पंचायत बनाने का ढिंढ़ोरा पीट रहे हैं, लेकिन उस पढ़ी-लिखी पंचायतों के पास पैसा ही नहीं है। वहीं आरक्षण आंदोलन पर बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाई को भाई से लड़ाने का काम किया जा रहा है। अभी आंदोलन के दौरान सेना बुलाकर प्रत्येक दिन पांच करोड़ खर्च कर दिए गए। 25 को होने वाले सम्मेलन में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विधायक कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में गीता भुक्कल, विधायक कर्ण सिंह दलाल भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए तो पैसे नहीं हैं और अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री हर रोज करोड़ों की राशि बहा रहे हैं। सत्यनारायण लाठर चौधरी बंसीलाल की सरकार में मंत्री रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने से पहले वे कांग्रेस व हजकां में रह चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed