फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Labor Minister takes out funeral procession of CM's effigy against government policies

Jind News: सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली श्रममंत्री, सीएम के पुतले की शवयात्रा

Tue, 16 Jun 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Labor Minister takes out funeral procession of CM's effigy against government policies
फोटो 15जेएनडी26-सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में रोष प्रकट करते निर्माण मजदूर। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) की पिल्लूखेड़ा ब्लॉक कमेटी के आह्वान पर सोमवार को निर्माण मजदूरों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रममंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पुतले की सांकेतिक शवयात्रा निकाली।
इसके बाद रेलवे फाटक के पास सांकेतिक दाह संस्कार कर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान यूनियन के जिला सचिव संदीप जाजवान तथा जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकरण पोर्टल को लंबे समय से बंद करके लाखों निर्माण मजदूरों को योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है। मजदूरों की सुविधा राशि, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, प्रसूति लाभ और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण निर्माण मजदूरों, मनरेगा मजदूरों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी और श्रम कानूनों में किए गए बदलावों ने मजदूरों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
उन्होंने सरकार से निर्माण मजदूरों का पंजीकरण पोर्टल तत्काल शुरू करने, लंबित सुविधा राशि जारी करने, मनरेगा को मजबूत बनाने तथा मजदूर विरोधी लेबर कोड्स को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मजदूरों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान मनोज गांगोली, ब्लॉक सचिव राजेश भंभेवा, बलराज मोरखी, दलबीर गांगोली, राजेंद्र, महेंद्र, रणधीर, राजेश, जितेंद्र, सतीश, सुरेंद्र, अमरजीत, सोनू, राजू, कृष्ण पिल्लूखेड़ा बिरमती, श्यामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed