{"_id":"6921f63d566aa91b77085d66","slug":"lab-operator-dies-of-suffocation-after-short-circuit-fire-jind-news-c-17-1-rtk1052-766529-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, दम घुटने से लैब संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, दम घुटने से लैब संचालक की मौत
विज्ञापन
जींद। डीआरडीए मार्केट स्थित डायग्नोस्टिक लैब में शुक्रवार देर रात आग लग गई। दम घुटने से लैब संचालक घोघड़िया निवासी प्रवीन बूरा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 29 वर्षीय प्रवीन की सांस थम चुकी थी। प्रवीन की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कराण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जब आग लगी थी उस समय प्रवीन लैब के अंदर सो रहा था और लैब के भीतर धुआं तेजी से फैल गया। धुएं की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया।
लैब की ओर से धुआं उठता देखा अस्पताल के कर्मचारियों ने सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस टीम ने लैब के अंदर जाकर देखा तो सीढ़ियों के पास प्रवीन बूरा का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। प्रारंभिक तौर पर दम घुटना ही मौत का कारण प्रतीत हो रहा है।
पिछले लगभग दो साल से चला रहा था लैब
प्रवीन बूरा पिछले दो साल से लैब चला रहे थे। लैब में देर रात तक सैंपल आने के कारण वह कई बार यहां रुक जाते थे। शुक्रवार को भी वह गांव नहीं गए और देर होने के कारण लैब में सो गए थे।
सर्दी ने बचाई दोस्त की जान
प्रवीन बूरा के पास रात को लगभग एक बजे उसके गांव का ही दोस्त रुकने के लिए आया था। प्रवीन के पास एक कंबल था लेकिन सर्दी अधिक होने के कारण दोस्त ने रात को दो बजे परिजनों के पास फोन कर घर से गाड़ी बुलवाई और वह चला गया। प्रवीन का यह दोस्त यूपी में नौकरी करता था। रात को देर होने के कारण उसके पास आया था।
परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। लैब संचालक की मौत दम घुटने से हुई है। -पूजा जाखड़, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।
संवाद