फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lab closed for one day after RTPCR lab technician gets corona positive

आरटीपीसीआर लैब की तकनीशियन के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एक दिन के लिए लैब बंद

Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lab closed for one day after RTPCR lab technician gets corona positive
उचाना के नागरिक अस्पताल में स्थापित आरटीपीसीआर लैब। संवाद - फोटो : Jind
उचाना के नागरिक अस्पताल में स्थापित आरटीपीसीआर लैब की महिला तकनीशियन के संक्रमित मिलने पर शुक्रवार को लैब बंद रही। वीरवार रात को मिली रिपोर्ट के बाद लैब को सैनिटाइज करवाने के साथ अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। अब शनिवार को लैब शुरू होने की संभावना है। वहीं जींद के सैंपलों को दूसरे जिलों की लैबों ने लेने से मना कर दिया। शनिवार को यदि लैब शुरू हुई तो जींद के सैंपलों की जांच हो पाएगी।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब प्रभारी डॉ. जेके मान ने बताया कि वीरवार को एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए एहतियात के तौर पर लैब को शुक्रवार को बंद रखा गया। पूरी लैब को सैनिटाइज करवाया गया है। अन्य कर्मचारियों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत करके शनिवार से लैब शुरू की जाएगी। यदि किसी और कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई तो लैब को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। लैब बंद होने के कारण ही नागरिक अस्पताल प्रशासन ने काफी कम संख्या में लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लिए। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि उन्होंने कोरोना सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज खानपुर तथा मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में बात की थी, लेकिन उन्होंने सैंपल लेने से मना कर दिया। अब जींद में ही लैब शुरू होने के बाद सैंपलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed