फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Knife attacked farmer going to farm on bicycle

साइकिल पर खेत जा रहे किसान पर चाकू से हमला

Sat, 20 Feb 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Knife attacked farmer going to farm on bicycle
सफीदों। छह फरवरी को गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी किसान पर खेत में जाते समय गांव के ही दो युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने अब मामले की जांच के बाद सत्यवान व अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय किसान बलराज ने बताया कि छह फरवरी को दोपहर बाद तीन बजे वह साइकिल पर खेतों की तरफ जा रहा था। इस दौरान अनिल व सत्यवान बाइक पर आए और चाकू व लोहे की पाइप से उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। बाद में परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने बलराज की शिकायत पर सत्यवान व अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने छह फरवरी को ही रपट लिख ली थी। दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं। गांव की पंचायत ने आकर उनसे समय मांगा था ताकि आपसी समझौता हो जाए लेकिन समझौता नहीं होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - संजय कुमार, सदर थाना प्रभारी, सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed