फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Andolan: Mahapanchayat held in Jind, highway blocked

Kisan Andolan: जींद में हुई महापंचायत, हाईवे किया जाम, 27 अप्रैल तक रिहाई नहीं हुई तो लेंगे बड़ा फैसला

Mon, 22 Apr 2024 03:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

खटकड़ गांव के पास किसानों ने जींद-पटियाला  हाईवे जाम किया। किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर जाम लगाया गया। 27 अप्रैल तक किसान नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो बड़ा फैसला लेंगे। जेल में अनीष खटकड़ से मिलकर अनशन खुलवाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Mahapanchayat held in Jind, highway blocked
धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के खटकड़ गांव में हुई किसानों की महापंचायत में फैसला लिया गया कि 27 अप्रैल तक यदि अनीष खटकड़ समेत सभी किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो फिर किसान बैठक करके आंदोलन का फैसला लेंगे।

विज्ञापन


पंचायत के बाद एक घंटे के लिए जींद-पटियाला नेशनल हाईवे को खटकड़ गांव के पास जाम भी किया गया। किसानों ने कहा कि यह केवल सांकेतिक जाम था, यदि जरूर पड़ी तो सड़क मार्ग अनिश्चितकाल के लिए भी बंद किया जा सकता। महापंचायत में जगजीत सिंह डल्लेवाल पहुंचे थे, लेकिन सरवन की पंधेर की बेटी बीमार होने के कारण वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


महापंचायत लगभग 12 बजे शुरू हुई। इसके बाद भाषणों का दौर चलता रहा। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार किसानों को नाजायज रुप से परेशान कर रही है। जिन किसानों को जेल में बंद किया गया है, उनके खिलाफ कोई सुबूत ही नहीं हैं, लेकिन किसानों के आंदोलन को कूचलने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डल्लेवाल ने कहा कि किसान आंदोलन जारी रहेगा और लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली सरकार से भी उनकी यही मांग रहेगी। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल तक यदि किसान नेता जेल से बाहर नहीं आए तो फिर किसान बड़े आंदोलन का निर्णय लेने को मजबूर होंगे। गांव खटकड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं बरसोला में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी कारण पंचायत में किसी बड़े आंदोलन की घोषणा नहीं की गई। सभी वक्ताओं ने कहा कि फिलहाल 27 अप्रैल तक का समय सरकार व प्रशसन को दिया जाता है। इसके बाद बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।


अनीष खटकड़ से मिलकर अनशन खुलवाने का करेंगे प्रयास
महापंचायत आयोजक कैप्टन भूपेंद्र सिंह जागलान ने कहा कि पुलिस तथा प्रशासन की टीम से भी बात हुई थी। जेल में अनीष खटकड़ से मिलकर उसका अनशन खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। किसान कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं। आंदोलन की लड़ाई भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed