फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kirtan held to mark the completion of two years of the Seva Mandal.

Jind News: सेवा मंडल के दो साल पूरे होने पर किया कीर्तन

Wed, 10 Jun 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kirtan held to mark the completion of two years of the Seva Mandal.
10जेएनडी25-राजकुमार गोयल को स्मृति चिन्ह देते आयोजक। स्रोत श्रद्धालु
जींद। श्री श्याम तीन बाण धारी सेवा मंडल जींद की ओर से संस्था के दो साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री श्याम मंदिर बनखंड महादेव मंदिर परिसर में श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सांवरा, जतिन धवन, श्याम ब्रदर्स एवं रोहित राजपूत ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

देर रात तक चले भजन संकीर्तन में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें डॉ. राजकुमार गोयल ने मुख्य तौर पर शिरकत की। प्रधान पुनीत जैन ने बताया कि सेवा मंडल निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा के कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी समाजहित में ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति लोगों के जीवन में सेवा, संस्कार और सद्भावना का संदेश देती है। धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, युवाओं को अपनी संस्कृति से परिचित कराने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर सतीश सिंगरोहा, अजय बंसल, संजय सिंगला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed