{"_id":"69b518edb324fb402805a637","slug":"kilometer-scheme-bus-overturns-after-colliding-with-auto-rickshaw-in-jind-40-passengers-injured-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ऑटो से टकराकर पलटी किलोमीटर स्कीम की बस, 40 यात्री घायल; चालक संदीप पीजीआई रोहतक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: ऑटो से टकराकर पलटी किलोमीटर स्कीम की बस, 40 यात्री घायल; चालक संदीप पीजीआई रोहतक रेफर
Sat, 14 Mar 2026 01:44 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:44 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस नरवाना से जींद की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
रोडवेज बस पलटी
- फोटो : संवाद
विस्तार
नरवाना से जींद की ओर आ रही किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली एक निजी बस शुक्रवार को रास्ते में ऑटो से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बस चालक संदीप की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस नरवाना से जींद की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। नागरिक अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन