फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khushboo and Ashish from the district have been selected for the Asian Lacrosse Championship.

Jind News: जिले के खुशबू और आशीष का एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में चयन

Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Khushboo and Ashish from the district have been selected for the Asian Lacrosse Championship.
28जेएनडी01: राजपाल रेढू कोच। - फोटो : सांकेतिक
जींद। जिले के उभरते खिलाड़ी खुशबू मलिक और आशीष गोयत का चयन एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप 2025-26 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता सऊदी अरब के रियाद में एक से छह फरवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

भारतीय लैक्रोस टीम 31 जनवरी को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रियाद के लिए रवाना होगी। वहीं लैक्रोस संघ जींद के कोच राजपाल रेढू को इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

लैक्रोस संघ जींद के प्रधान सोमनाथ सैनी ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खुशबू और आशीष का चयन संघ के वर्षों के परिश्रम और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और संसाधन उपलब्ध कराए। उनके नेतृत्व में संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।
खुशबू मलिक ने अपनी बेहतरीन गेंद नियंत्रण क्षमता, सटीक पास और शानदार शॉट सटीकता से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जबकि आशीष गोयत की मजबूत रक्षात्मक रणनीति और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें टीम में स्थान दिलाया।

कोच राजपाल रेडू ने विश्वास जताते हुए कहा कि यह खिलाड़ी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक हैं और एशियन चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराएंगे।
इस अवसर पर रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक जितेंद्र बांगड़, कुलदीप डीपीई, उपाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक, सहसचिव विश्वास सिंगरोह, सदस्य दीपक रेढू, कोच मनदीप, एथलीट कोच जसवंत ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

28जेएनडी01: राजपाल रेढू कोच।

28जेएनडी01: राजपाल रेढू कोच।- फोटो : सांकेतिक

28जेएनडी01: राजपाल रेढू कोच।

28जेएनडी01: राजपाल रेढू कोच।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed