फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khelo India Women's City League in Jind on 20th

Jind News: जींद में खेलो इंडिया महिला सिटी लीग 20 को

Fri, 19 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Women's City League in Jind on 20th
18जेएनडी15-साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेती महिला खिलाड़ी। स्रोत कोच - फोटो : 1
जींद। हरियाणा राज्य साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से अस्मिता साइकिलिंग सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर को पडाना से शामलो कलां रोड पर होगा। हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सिर्फ महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, साइकिलिंग खेल का ग्रामीण और शहरी स्तर पर बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में सैकड़ों महिला खिलाड़ी भाग लेंगी जिसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से होता है।
विज्ञापन

जींद जिले में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। ऐेसे में खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वह इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा भाग ले। अधिक जानकारी के लिए जिला संघ जींद के महासचिव संजय कुमारसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed