जींद। खटकड़ गांव की बेटी हर्ष पुत्री बलराज ने 35वीं सीनियर फेंसिंग नेशनल चैंपियनशिप फॉर वुमन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक केरल राज्य के कनूर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में टीम सदस्य के रूप में सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम को 45-29 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में 21 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। हर्ष ने सिल्वर मेडल जीतकर खटकड़ गांव के साथ-साथ जींद जिले का नाम रोशन किया है। इस जीत की खुशी में खटकड़ गांव में जश्न मनाया गया।
हर्ष के दादा मिया सिंह खटकड़ ने बताया कि उनकी पोती हर्ष पंजाब विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उन्होंने बताया कि हर्ष के सिलवर मेडल जीतने की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त एक्सइएन पालाराम नरवाल, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर साधुराम सिंगला, डीएस भारद्वाज, आजाद सिंह आर्य, प्रो. बलवान सिंह और रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की तरफ से प्रधान किताब सिंह भनवाला से हर्ष की शानदार उपलब्धि पर बधाइयां दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।