{"_id":"64776709a3129ba16c0abba5","slug":"khatkar-toll-committee-will-start-movement-in-jind-as-soon-as-call-is-received-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: खटकड़ टोल कमेटी कॉल मिलते ही जींद में शुरू करेगी आंदोलन, टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: खटकड़ टोल कमेटी कॉल मिलते ही जींद में शुरू करेगी आंदोलन, टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी
Wed, 31 May 2023 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 31 May 2023 08:56 PM IST
सार
खाप चौधरी गुरुवार को तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूकेंगे। खटकड़ टोल कमेटी ने टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। कोई भी आंदोलन का आदेश मिला तो तुरंत जींद में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे पहलवान खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में खिलाड़ियों के समर्थन में एकमात्र खटकड़ टोल को फ्री करवाने वाली जींद की खटकड़ टोल कमेटी और खाप चौधरी गुरुवार को जिले में तहसील स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सरकार व सांसद बृजभूषण का पुतला फूंका जाएगा। कमेटी सदस्यों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता राकेश टिकैत की तरफ से कोई भी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया तो उसे जींद में तुरंत शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
खटकड़ टोल कमेटी के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि सभी लोगों के साथ बैठक करके निर्णय लिया गया कि गुरुवार को जिले में तहसील स्तर पर सरकार व सांसद बृजभूषण के पुतले फूंके जाएंगे। इससे पहले शहर में प्रदर्शन भी किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम जींद के लघु सचिवालय के बाहर होगा, फिलहाल सरकार को पांच दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
यदि पांच दिन में खिलाड़ियों की मांग पूरी नहीं की गई तो फिर संयुक्त किसान मोर्चा जो निर्णय लेगा, उस पर अमल करते हुए जिस प्रकार के आंदोलन का आदेश आएगा, वह सबसे पहले जींद में शुरू किया जाएगा। सतबीर पहलवान ने कहा कि खिलाड़ियों के पक्ष में फिर आंदोलन खड़ा होगा और उनको इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन