{"_id":"5e5019f28ebc3ef3b42ef3a6","slug":"khatkad-toll-plaza-start-poeple-will-have-to-loose-pockets-jind-news-rtk5434391137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटकड़ टोल प्लाजा शुरू, लोगों को ढीली करनी पड़ेगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटकड़ टोल प्लाजा शुरू, लोगों को ढीली करनी पड़ेगी जेब
विज्ञापन
दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खटकड़ गांव के पास बनाया गया टोल प्लाजा शुक्रवार को शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे से यहां से निकलने वाले वाहनों से टोल वसूली शुरू हो गई। इसके साथ ही टोल को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। इसको लेकर विपक्ष अब सरकार पर निशाना साध रहा है। खास निशाने पर हैं उचाना कलां के विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
दरअसल दुष्यंत चौटाला ने चुनाव के दौरान दुष्यंत चौटाला ने खटकड़ गांव में लगे टोल के मुद्दे को खूब उठाया था। उन्होंने टोल के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए टोल के साथ ही अलग से रोड बनवाने तक का वादा किया था। अब विपक्षी इसी वादे की याद उपमुख्यमंत्री को दिलवा रहे हैं। हालांकि चुनाव के दौरान इस परियोजना पर काम चल रहा था, लेकिन अब यह पूरी हो चुकी है। पिछले सप्ताह ही एनएचएआई द्वारा अनूपगढ़ गांव से पंजाब सीमा तक के नवनिर्मित चार लेन रोड को पूर्ण घोषित किया था। इसके साथ ही टोल भी शुरू हो गया है। दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग को रोहतक से आगे पंजाब सीमा तक दो हिस्सों में फोरलेन बनाया गया है। इसमें एक हिस्सा रोहतक से अनूपगढ़ गांव तक है तो दूसरा अनूपगढ़ गांव से पंजाब सीमा तक है। इस पर 614 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह राशि व कंपनी टोल के माध्यम से वाहन चालकों से वसूलेगी।
जींद चार मार्गों पर लगेंगे टोल
रोहतक से नरवाना रोड के आधे हिस्से पर ही काम पूरा हुआ है और यहां टोल शुरू हो गया है। इसके अलावा तीन अन्य सड़कों पर भी टोल लगना है। इनमें जींद-भिवानी रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। इस रोड पर हिसार जिला के बास गांव के पास टोल लगेगा। वहीं जींद से रोहतक रोड का काम शुरू नहीं हुआ है। यह परियोजना भी पूरी होने पर यहां गतौली गांव के पास टोल लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा गोहाना रोड का काम पूरा हो गया है, लेकिन यहां आरओबी का काम चल रहा है। ऐसे में मई-जून तक इस रोड पर भी टोल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेंगी खटकड़ में टोल की दरें
ऐसे लगेगा टोल
20 किलोमीटर की परिधि में रहने वालों को मिलेगी रियायती पास की सुविधा
परियोजना निदेशक अशोक शर्मा के अनुसार खटकड़ गांव में बने टोल प्लाजा की 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले शहरों और गांवों में रहने वालों के लिए टोल प्लाजा पर रियायती मासिक पास की सुविधा होगी। यह मासिक पास 265 रुपये में बनेगा। इससे वाहन कितनी ही बार टोल से निकल सकेगा। इससे जींद शहर के लोगों को भी राहत मिलेगी।
वादा पूरा करें दुष्यंत चौटाला
मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन के प्रधान शिवनारायण शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने मांग की कि टोल को लेकर लोगों से जो वादा दुष्यंत चौटाला ने किया था उसे उपमुख्यमंत्री पूरा करें। शिवनारायण शर्मा ने बताया कि जो काम भाजपा की पिछली सरकार में उचाना में शुरू हुए थे, वे अब ठप पड़े हैं। उचाना विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों को लिए भाखड़ा से पानी की परियोजना पूर्व विधायक प्रेमलता ने शुरू करवाई थी। अब यह भी बंद पड़ी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए कोई टोल नहीं लगेगा, लेकिन अब लोगों को टोल देना पड़ रहा है। उपमुख्यमंत्री को अपना वादा पूरा करना चाहिए। गौरतलब है कि दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रेमलता को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं।
उचाना के लोगों को मिलेगी अधिकतम राहत
टोल शुरू हो चुका है। उचाना विधानसभा क्षेत्र उपमुख्यमंत्री का क्षेत्र है। उचाना के लोगों को टोल पर अधिकतम राहत दिलवाई जाएगी। उचाना के लोग इससे भयभीत नहीं हों और राजनीति का शिकार न हों।
कृष्ण राठी, जिलाध्यक्ष जेजेपी।
उपमुख्यमंत्री बताएं कब बनाएंगे खटकड़ में टोल से बचने के लिए विकल्प रोड
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता वीरेंद्र घोघड़ियां ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बताना चाहिए कि खटकड़ टोल के साथ वैकल्पिक मार्ग कब तक बनेगा। उनका वायदा याद दिलाने के लिए हलके के प्रत्येक गांव से उपमुख्यमंत्री के नाम चिट्ठी लिख कर पूछेंगे कि कब तक ये वायदे वे पूरा करेंगे। शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि युवाओं को कोई काम नहीं है वे चंडीगढ़ उनके कार्यालय पर कॉफी पीने आते हैं। उन्होंने दुष्यंत चौटाला को न्यौता दिया कि वे अगर हर रोज उचाना आएं हर रोज कॉफी पिलाएंगे।