{"_id":"68fbc21a7193a6d39601a14e","slug":"khatkad-to-barodi-road-work-completed-at-a-cost-of-rs-170-crore-jind-news-c-199-1-sroh1006-142869-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1.70 करोड़ से खटकड़ से बड़ौदी सड़क का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1.70 करोड़ से खटकड़ से बड़ौदी सड़क का काम पूरा
Fri, 24 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
24जेएनडी21-उचाना क्षेत्र में खटकड़ से बड़ौदी तक बनी सड़क। स्रोत ग्रामीण
उचाना। खटकड़ से बड़ौदी तक मार्केटिंग बोर्ड की सड़क का निर्माण 1.70 करोड़ रुपये से पूरा हो गया है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क के निर्माण की कई सालों से मांग की जा रही थी। यहां पर सड़क कम गड्ढे अधिक होने से वाहन चालकों के साथ-साथ खेतों में आने-जाने वाले किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
3.70 किलोमीटर की सड़क के निर्माण पर करीब 1.70 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। पिछली सरकार में तत्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मांग करने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था।
वाहन चालक जगदीश, सुनील, राजबीर, मनोज ने कहा कि सड़क में गड्ढे अधिक होने से यहां से पैदल आवागमन भी लोग नहीं कर पा रहे थे। बड़ौदी जाने के लिए मोहनगढ़ छापड़ा होकर जाना पड़ रहा था क्योंकि यहां पर गड्ढे अधिक होने से आवागमन करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
अब सड़क निर्माण होने से आने-जाने में जो परेशानी हो रही थी वो दूर हो गई है। बिना किसी देरी के अब आवागमन कर एक-दूसरे गांव में वाहन चालक आ-जा रहे है तो खेतों में जाने वाले किसानों को आ रही परेशानी दूर हुई है।
मार्केटिंग बोर्ड एसडीओ नितिन ने बताया कि 3.70 किलोमीटर की खटकड़ से बड़ौदी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब 1.70 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।