फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kharif crops paddy, cotton, millet, maize will be insured

Jind News: खरीफ की फसल धान, कपास, बाजरा, मक्का का होगा बीमा

Fri, 02 Aug 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 Aug 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kharif crops paddy, cotton, millet, maize will be insured
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश सरकार के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लस्टर 2 में जींद भी शामिल है। खरीफ 2024 से रबी 2025-26 के लिए एचडीएफसी एर्गो जरनल इंश्योरेंस कंपनी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में धान, कपास, बाजरा, मक्का फसल का बीमा किया जाएगा। किसान अपनी खरीफ फसल का बीमा 16 अगस्त तक करवा सकते हैं। इसके लिए फसलवार प्रीमियम इस प्रकार से निर्धारित किया गया है। धान के लिए प्रीमियम 2023.80 रुपये प्रति हेक्टेयर, कपास का प्रति हेक्टेयर 5176.25 रुपये, बाजरा का प्रति हेक्टेयर 975.58 रुपये व मक्का के लिए 1037.84 रुपये प्रति हेक्टेयर का काटा जाएगा। जो भी किसान इसमें इच्छुक है वह बैंक व सीएससी के माध्यम से अपना बीमा कटवा सकते हैं। ऋणी किसान 16 अगस्त से सात दिन पूर्व लिखित रूप से संबंधित बैंक में अपना आवेदन करके इसको बंद भी करवा सकते हैं। आवेदन न करने पर सभी किसानों का बीमा काटना बैंकों के लिए अनिवार्य है। यदि किसी किसान को बैंकों में अपनी फसल का बदलाव करना है तो उन्हें बैंकों में अंतिम तिथि से दो दिन पूर्व जानकारी देनी होगी। जानकारी न देने के कारण फसल में बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बीमित किसान अत्यधिक बारिश व ओलावृष्टि होने पर मोबाइल एप के माध्यम से फसल खराबे की सूचना 72 घंटे के अंदर दे सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी फसल का बीमा अधिक से अधिक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed