फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap will cooperate with police to end drug abuse: Kandela

नशे को खत्म करने के लिए खाप करेगी पुलिस का सहयोग : कंडेला

Fri, 29 Sep 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Khap will cooperate with police to end drug abuse: Kandela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर से मुलाकात की। खाप पंचायत ने नशे को खत्म करने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। सर्वजातीय कंडेला खाप व खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कई मुद्दों पर डीजीपी से चर्चा की।

उन्होंने प्रदेश में युवाओं को नशे से दूर रखने, विवाह समारोह में हवाई फायर पर रोक लगाने व डीजे पर प्रतिबंध के बारे में चर्चा की। इसके साथ-साथ 36 बिरादरी के भाईचारे को मजबूत बनाने को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। टेकराम कंडेला ने कहा कि प्रदेश के डीजीपी शत्रुजीत कपूर जब बिजली बोर्ड में चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे, तब भी उन्होंने बिजली महकमे में अपनी छाप छोड़ी थी। डीजीपी के पद पर रहते हुए जनता व पुलिस के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का पालन सही रूप से करेंगे। इसी प्रकार पिछले दिनों हिसार रेंज के डीजीपी श्रीकांत जाधव ने युवाओं में नशे की लत के खिलाफ जो अभियान छेड़ा था, उसमें भी सर्वजातीय कंडेला खाप ने ग्राम पंचायत कंडेला के सहयोग से बैठक के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर पंचायती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भीरा दालमवाला, हरियाणा जनकल्याण मंच के उप प्रधान अभेराम कंडेला, जनकल्याण मंच के प्रदेश प्रभारी सुभाष बड़सीकरी, भाकियू प्रधान अजमेर दालमवाला, जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन मोर, किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जयदीप चहल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed