फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap panchayats opened a front against Sant Rampal

खाप पंचायतों ने खोला संत रामपाल के खिलाफ मोर्चा

Wed, 19 Nov 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 19 Nov 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरवाला में सतलोक आश्रम के संस्थापक संत रामपाल के खिलाफ  खाप पंचायतों ने भी मुखर होकर मोर्चा खोल दिया है। कालवन तपा ने रामपाल को देशद्रोही बताते हुए उसका बहिष्कार करने की घोषणा की है। इसके साथ-साथ बरवाला की खरक पूनिया खाप के चौधरियों से प्रदेश की सभी खापों की संयुक्त बैठक बुलाकर रामपाल का बहिष्कार करने व उसकी घेराबंदी करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


नरवाना क्षेत्र की कालवन तपा के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को नेहरू पार्क में प्रधान फकीरचंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें नगर परिषद् के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण गर्ग, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरनाम सिंह, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन धर्मवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के  बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कालवन तपा के प्रधान फकीरचंद ने कहा कि रामपाल की गतिविधियां राष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि रामपाल उग्रवादी एवं विघटनकारी ताकतों के एजेंट हैं, जिसे देश के संविधान की भी कोई परवाह नहीं। उसने अपने आश्रम में असामाजिक लोगों का जमावड़ा किया हुआ है। उसने षड्यंत्र के तहत हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है और हरियाणा का नाम शर्मसार किया है।
विज्ञापन


 वह पाकिस्तानी मदरसों की तरह देश में अपनी संस्थाएं खोलना चाहता है। उस पर अंकुश लगाना जरूरी है। उन्होंने समाज के आम लोगों के साथ-साथ खाप पंचायतों से भी एकजुट होकर उसके समाज विरोधी इरादों को नेस्तनाबूद करने तथा उसका बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने बरवाला की खरक पूनिया खाप के चौधरियों को अपना सामाजिक दायित्व निभाने तथा प्रदेश के अन्य खापो की बैठक बुलाकर रामपाल के खिलाफ खड़े होने तथा उसके खिलाफ सरकार व प्रशासन की कार्रवाई में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ना संतों का काम नहीं है तथा महिलाओं सहित रामपाल के श्रद्धालुओं से अपील की कि ऐसे समाज विरोधी व देशद्रोही व्यक्ति से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
19जेएनडी 10: नरवाना के नेहरू पार्क में कालवन तपा की बैठक में उपस्थित प्रधान फकीर चंद व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed