फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Keep a fast on the last full moon of Savan: Ashok

सावन की आखिरी पूर्णिमा को रखे व्रत : अशोक

Fri, 08 Aug 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Keep a fast on the last full moon of Savan: Ashok
07जेएनडी23-पुजारी अशोक शर्मा। - फोटो : चरण सिंह उर्फ सोनू
उचाना। सावन की आखिरी पूर्णिमा को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है। इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण यह असमंजस है। अगस्त महीने का पहला और सावन मास के अंतिम पूर्णिमा का व्रत कब है इसे लेकर थोड़ा असमंजस बना हुआ है। दरअसल इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण व्रत की तारीख को लेकर उलझन है।
विज्ञापन

पूर्णिमा व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को बैकुंठ में स्थान मिलता है साथ ही व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। महाराजा अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार आठ अगस्त को पूर्णिमा तिथि का आरंभ दोपहर में दो बजकर 13 मिनट पर होगा और नौ अगस्त को पूर्णिमा तिथि दोपहर में एक बजकर 25 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन

शास्त्रीय विधान के अनुसार पूर्णिमा तिथि का व्रत उस दिन रखा जाता है जिस दिन शाम के समय पूर्णिमा तिथि लगी हो। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत आठ अगस्त शुक्रवार को रखा जाएगा, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा तिथि शाम में रहेगी। हालांकि रक्षाबंधन का पर्व पूर्णिमा तिथि उदय काल होने पर मनाया जाता है। इसलिए रक्षाबंधन नौ अगस्त और पूर्णिमा व्रत आठ अगस्त को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed