फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Karpoori Thakur kept the interests of the common man paramount: Jai Singh

कर्पूरी ठाकुर ने आम आदमी के हितों को सर्वोपरि रखा : जय सिंह

Sat, 24 Jan 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur kept the interests of the common man paramount: Jai Singh
24जेएनडी20 : कार्यक्रम में भाग लेते लोग।
जुलाना। कस्बे के लेबर शेड में समाज सुधारक और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकूर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैन समाज के प्रधान ईश्वर ठाकुर ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जय सिंह गोहाना ने शिरकत की। जींद जिला के प्रधान रणबीर तंवर, नरवाना से अमित, उचाना से सुरेश कटारिया, सफीदों से बीरभान सैन, पिल्लुखेड़ा से विक्रम सैन, गोहाना से विक्रम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मंच संचालन गुरदास मिस्त्री ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। जयसिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकूर ने सामाजिक समानता, शिक्षा और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवन समर्पित कर दिया था। वे सादगी, ईमानदारी और संघर्ष की मिसाल थे। कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता में रहते हुए भी आम आदमी के हितों को सर्वोपरि रखा और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। कर्पूरी ठाकुर आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर रविंद्र शास्त्री, पूर्व डीपीआरओ सुरेंद्र वर्मा, नीरज सैन, विजेंद्र फौजी, सुबेदार हरि सिंह, सुरत सिंह, राकेश सैन, सुभाष चांदीवाल, विरेंद्र दुहन, जोगेंद्र सैन, राजीव अलेवा, विजय आर्य, सोनिया सैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed