{"_id":"671e90c3e66b93c5490d4465","slug":"karmaveer-becomes-head-of-retired-employees-union-jind-news-c-199-1-sroh1006-124937-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कर्मवीर बने रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कर्मवीर बने रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान
Mon, 28 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी12-चुनाव के बाद गोपनीयता की शपथ लेते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। स्रोत संस्था
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक जींद की कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव पुराने बस स्टैंड वाले मंदिर में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से कर्मवीर सिंह संधु को प्रधान चुना गया।
अन्य पदाधिकारियों में महेंद्र सिंह को सचिव, राजकरण को उपप्रधान, दिलबाग सिंह पटवारी को सहसचिव, राजकरण शर्मा को कोषाध्यक्ष, मंगतराम शास्त्री को प्रेस सचिव और रामफल दलाल को मुख्य सलाहकार चुना गया। चुनाव से पहले पूर्व प्रधान रामफल दलाल ने पिछले तीन साल की रिपोर्ट और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
सम्मेलन को जिला प्रधान छज्जूराम नैन, जिला सचिव राजकुमार श्योकंद, जिला कोषाध्यक्ष धर्मबीर सिंहमार, सर्व कर्मचारी संघ के नेता विक्रम सिंह ने संबोधित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कर्मवीर सिंह संधु ने कहा कि अगले तीन वर्ष तक सर्व कर्मचारी संघ व ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अंत में जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने नवनिर्वाचित खंड कार्यकारिणी को अपने पदों की शपथ दिलाई।