फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kargil War Hero Subedar Jaipal Story

कारगिल युद्ध वीर: सूबेदार जयपाल को परिवार ने भेजा था संदेश, देश के लिए सीने पर खाना गोली

Thu, 10 Jul 2025 10:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 10:00 PM IST
सार

सूबेदार मेजर जयपाल सिंह ने कारगिल युद्ध पर जाने की बात अपने परिवार से छिपाई थी। जब परिवार को इस बात का पता लगा तो जवान को चिट्ठी डालकर कहा था कि अगर लड़ाई में गोली खानी पड़े तो सीने में खाना, पीठ पर नहीं।

विज्ञापन
Kargil War Hero Subedar Jaipal Story
सूबेदार मेजर जयपाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जब भी कारगिल युद्ध का जिक्र आता है बरसोला गांव के सूबेदार मेजर जयपाल सिंह का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। वे बताते हैं उन्होंने अपने परिवार से कारगिल युद्ध में जाने की बात छिपा ली थी। एनसीसी के किसी हवलदार ने पत्नी को यह बात बताई। इसके बाद घर से चिट्ठी आई। इसमें भाई ने लिखा था- अगर लड़ाई में गोली खानी पड़े तो सीने में खाना, पीठ पर नहीं।
विज्ञापन


सूबेदार मेजर जयपाल बताते हैं कारगिल युद्ध के समय उन्होंने 17 जाट रेजिमेंट में मोबाइल फायर सिस्टम की अगुवाई की थी। वे बताते हैं उस समय तीन दिन में ही चिट्ठी घर पहुंच जाती थी। उन्होंने परिजनों से इसलिए युद्ध में जाने की बात छिपाई थी ताकि वे चिंता न करें। परिवार को जब मोर्चे पर डटने की जानकारी मिली तो भाई ने चिट्ठी भेजकर हौसला अफजाई की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

Kargil War Hero Subedar Jaipal Story
जाट रेजिमेंट के अपने साथियों के साथ सूबेदार मेजर जयपाल सिंह - फोटो : स्वयं

पता नहीं था युद्ध पाक सेना से या आतंकवादियों से

सूबेदार मेजर जयपाल बताते हैं 22 मई 1999 को उनकी रेजिमेंट नौगांव के होशियारपुर में थी। तभी संदेश आया कि कारगिल कूच करना है। इसके बाद रेजिमेंट 23 मई को सोनद्वार पहुंच गई और 24 मई को मस्को गांव पहुंची। इसके बाद उनकी रेजिमेंट ने पाकिस्तान के कब्जे में जो सबसे ऊंची पहाड़ी थी उस पर कूच शुरू की। तब तक किसी को पता नहीं था कि यह लड़ाई आतंकवादियों से है या पाकिस्तानी सेना से। उनकी रेजिमेंट के पास संदेश आया था कि कुछ आतंकवादी देश की सीमा में छिपकर बैठ हैं और उनके कब्जे से एरिया खाली करवाना है।

विज्ञापन

जाट रेजिमेंट ने 4540 मीटर ऊंचाई पर फहराया था तिरंगा

29 मई को 17 जाट रेजिमेंट ने दुश्मन को हराकर 4540 मीटर ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा फहराया था। पूरे कूच में रेजिमेंट ने 10 हजार राउंड फायरिंग की थी। इसमें काफी पाकिस्तानी सैनिकों को जवानों ने बीच रास्ते में मार गिराया था। इसी रेजिमेंट में जींद जिले के 11 जवान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed