{"_id":"629916c33f9f91432510b783","slug":"kanungo-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-jind-news-rtk6484734139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की निशानदेही करवाने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की निशानदेही करवाने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जमीन की निशानदेही करवाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व विभाग के कानूनगो को रंगेहाथ काबू किया है। ब्यूरो ने कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। किसान अपनी चार कनाल जमीन की निशानदेही करवाना चाहता था, जिसकी एवज में रिश्वत ली गई।
गांव गतौली निवासी किसान हरिओम ने राज्य सतर्कता ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी चार कनाल जमीन की निशानदेही करवाना चाहता था। इसके लिए उसने हलका कानूनगो जसबीर से बातचीत की। जसबीर ने पहले तो काफी टालमटोल की लेकिन बाद में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांगी। हरिओम ने कहा कि वह पैसे दे देगा, पहले उसकी निशानदेही की जाए। इस पर कई दिन तक कानूनगो जसबीर ने निशानदेही के कार्य को लटकाए रखा। इसके बाद हरिओम ने इसकी शिकायत राज्य सतर्कता ब्यूरो को की। शिकायत के आधार पर राज्य सतर्कता ब्यूरो के इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। इसमें सब इंस्पेक्टर अनिल, बलजीत, एएसआई कमलजीत, कुलदीप को शामिल किया गया। तहसीलदार अजय सैनी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करवा तथा पाउडर लगाकर पांच हजार की राशि थमा दी। कानूनगो जसबीर खेत में जमीन की निशानदेही करवाकर शिकायतकर्ता हरिओम के घर पहुंच गया। रिश्वत की राशि लेने का इशारा मिलते ही ब्यूरो टीम ने कानूनगो जसबीर को धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब से रिश्वत की राशि के पांच हजार रुपये बरामद हो गए। हाथ धुलवाए जाने पर उनका रंग लाल हो गया। ब्यूरो ने कानूनगो जसबीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी। ब्यूरो निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि कानूनगो को निशानदेही की एवज में पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।