फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kandela khap will attend mahapanchayat

Jind News: दो अप्रैल को कंडेला में होगा सर्वजातीय, सर्वखाप महाकुंभ

Thu, 09 Mar 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
kandela khap will attend mahapanchayat
जींद। सतरोल खाप की बेटी सोनिया दूहन को न्याय दिलाने के लिए सभी खापें एकजुट होंगी। 12 मार्च को यहां एकलव्य स्टेडियम के मैदान में होने वाली महापंचायत के लिए कंडेला खाप ने भी कमर कस ली है। वीरवार को गांव कंडेला में खाप की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सतरोल खाप द्वारा बुलाई गई महापंचायत में कंडेला खाप बढ़-चढ़कर भाग लेगी तथा बेटी सोनिया दूहन समेत अन्य बेटियों को न्याय दिलाने के लिए जो भी आंदोलन होगा, उसमें खाप भी शामिल होगी। इसके अलावा दो अप्रैल को कंडेला गांव में भी सर्वजातीय सर्वखाप का महाकुंभ आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सोनिया दूहन ने 26 जनवरी को कुरुक्षेत्र में मंत्री संदीप सिंह का विरोध किया था। मंत्री पहले ही महिला कोच के साथ छेड़छाड़ मामले के आरोपी हैं। कुरुक्षेत्र में सोनिया दूहन के साथ बदसलूकी की गई। विरोध करने का अधिकार सभी को है लेकिन किसी महिला को घसीटते हुए ले जाना गलत है। इसलिए 12 मार्च को होने वाली महापंचायत में उनकी खाप भी भाग लेगी। प्रेस प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं का अपमान कर रही है, खाप पंचायतें यह किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगी। प्रधान महासचिव राजा सिंह ने कहा कि दो अप्रैल को जो खापों का महाकुंभ होगा, इसके लिए देश की सभी खापों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इस महाकुंभ में देश, प्रदेश व समाज के ज्वलंत मुद्दों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे। इस मौके पर ईश्वर लोहचब, रणधीर रेढू, रघुबीर भारद्वाज, अजमेर दालमवाला, ईश्वर, बिजेंद्र शाहपुर, साधु शाहपुर, पप्पू, राजा सरपंच, अमित, सुनील, पूर्व सरपंच अजमेर, दलबीर रंगा, कृष्ण मनोहरपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार सरपंचों की बात माने
कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सरकार ने सरपंचों पर कई बार लाठीचार्ज किया है। सरकार यह भूल गई है कि खाप पंचायतें सरपंचों के साथ हैं। यदि सरकार ने सरपंचों की मांगों को पूरा नहीं किया तो खाप पंचायतें सरपंचों के साथ आंदोलन में शामिल हो जाएंगी। इसके बाद जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करेगी, तब तक पीछे नहीं हटेंगी। सरकार सरपंचों को कमजोर समझने की भूल कर रही है। जिस दिन खाप पंचायतें सरपंचों के साथ आंदोलन में शामिल हो गई, उस दिन पूरे प्रदेश में माहौल उथल-पुथल हो जाएगा, जो सरकार के काबू नहीं रहेगा। अभी भी सरकार के पास सरपंचों की मांग पूरी करने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 09जेएनडी01 : कंडेला खाप की बैठक में अपनी बात रखती सोनिया दूहन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed